मेरठ में चेन स्नैचिंग करने वाला 25000 रूपये का इनामी शातिर बदमाश मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार।

मेरठ में थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में 15 मिनट के भीतर दो महिलाओं से चेन लूट करने वाले 25000 के इनामी बदमाश शौकत उर्फ मोनी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शौकत पर मेरठ और आसपास के थानों में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वो लंबे समय से पुलिस की हिट लिस्ट में चल रहा था।

दरअसल, स्वाट टीम और थाना पल्लवपुरम पुलिस रात में क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन आरोपी ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया जिसमें बदमाश दोनों पैर में गोली लगने से वो घायल होकर गिर पड़ा उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पकड़े गए बदमाश शौकत ने पल्लवपुरम में 15 मिनट के भीतर दो महिलाओं की चेन लूटी थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

बदमाश शौकत उर्फ मोनी के खिलाफ 50 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। वो चेन स्नैचिंग, लूट, मारपीट, हथियार एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में कई बार जेल जा चुका है। पुलिस अब उसके नेटवर्क और साथियों की तलाश में जुट गई है।

बाइट – आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी मेरठ