थाना लिसाड़ी गेट पुलिस द्वारा ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अंतर्गत अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

अवगत कराना है कि श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार चलाये जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन तथा श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली/क्षेत्राधिकारी कोतवाली जनपद मेरठ के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना लिसाड़ी गेट के नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर थाना लिसाड़ी गेट पुलिस द्वारा दिनांक 21.11.2025 को एक नफर अभियुक्त दाऊद पुत्र शेर अली निवासी शौकीन गार्डन, मुस्कान किन्नर वाली गली, थाना लिसाड़ी गेट मेरठ, उम्र करीब 25 वर्ष को मदीना फेस 2 में कब्रिस्तान के पास खाली प्लाट, लिसाड़ी रोड से एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध थाना लिसाड़ी गेट पर मु0अ0सं0 823/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त दाऊद को विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
दाऊद पुत्र शेर अली निवासी शौकीन गार्डन, मुस्कान किन्नर वाली गली, थाना लिसाड़ी गेट मेरठ, उम्र करीब 25 वर्ष
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 823/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लिसाड़ी गेट मेरठ I
    बरामद माल:-
    एक अदद नाजायज तमंचा देशी 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. कार्यवाहक थाना प्रभारी व0उ0नि0 महेश कुमार
  2. उ0नि0 कृष्ण कुमार
  3. उ0नि0 विकास कौशिक
  4. का0 1163 मोहित कुमार
  5. का0 1842 अंकुश कुमार