एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत श्री अमीचंद माध्यमिक विद्यालय कासना में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

कासना। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत भारत विकास परिषद की जानकी वल्लभ शाखा द्वारा श्री अमीचंद माध्यमिक विद्यालय, कासना में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें जागरूक किया गया।

शिविर में जिम्स हॉस्पिटल (GIMS) के चिकित्सकों की टीम ने विद्यार्थियों की एनीमिया एवं नेत्र संबंधी जांच की। चिकित्सकों ने बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए आवश्यक परामर्श दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को फल एवं बिस्किट भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम का आयोजन संस्था के संरक्षक श्री अनिल तायल एवं शाखा अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा पुंडीर के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान जानकी वल्लभ शाखा के पदाधिकारी नीतू सिंह, अंशुमा सिंह, निम्मी मित्तल, प्रदीप मित्तल, सोनू भड़ाना, रेनू ठाकुर, कशिश ठाकुर, पीके वर्मा एवं रंगोली पुंडीर ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और एनीमिया मुक्त भारत अभियान को मजबूती प्रदान करना है।