
मेरठ में पीड़ित परिवार से मिले आजाद समाज पार्टी के महासचिव रविंद्र भाटी ।
गाजियाबाद के एक होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मृतक, जो कि मेरठ के रक्षापुरम क्षेत्र का निवासी है, मृतक रजत प्रताप लाश होटल के एक अन्य कमरे में फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने इस घटना को हत्या करार देते हुए आरोप लगाया कि युवक की निर्ममता से पिटाई करने के बाद उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।
इसी मामले में आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ आजाद समाज पार्टी के रविंद्र भाटी जो की पार्टी में महासचिव हैं। मेरठ पहुंचकर मृतक के परिवार से मिले। उन्होंने परिवार से विस्तृत बातचीत की और आश्वासन दिया कि न्याय की लड़ाई में वे हर संभव सहयोग करेंगे। परिवार का आरोप है कि जिस कमरे में युवक रुका था, उसकी लाश दूसरे कमरे में मिली और फंदे पर लटकने के बावजूद उसके पैर बिस्तर से लगे हुए थे, जो घटना को संदिग्ध बनाता है। परिजनों ने निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
मौके पर रविंद्र भाटी ने एसीपी गाजियाबाद से फोन पर बातचीत कर जांच की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, होटल स्टाफ के बयान, सीसीटीवी फुटेज और कमरे के तकनीकी साक्ष्यों को गंभीरता से परखा जाए, ताकि किसी भी तथ्य को नजरअंदाज न किया जाए।
पार्टी के महासचिव और अन्य पदाधिकारी ने परिवार को भरोसा दिलाया कि मामला अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं, इसलिए निष्पक्ष जांच अनिवार्य है।

परिवार के मुखिया संजीव भाटी ने कहा कि उनके बेटे को न्याय मिलना चाहिए, क्योंकि घटना स्पष्ट रूप से संदिग्ध है। वहीं रविंद्र भाटी ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय स्तर पर पुलिस की जांच अब और तेज कर दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सच्चाई सामने आएगी और दोषियों को सख्त सजा मिलेगी।
रविंद्र भाटी महासचिव के साथ कई नौजवान नेता और पार्टी के अधिकारी भी मौजूद रहे मुख्य रूप से पार्टी के जिला अध्यक्ष चरण सिंह मोनू तोमर संजय बंसल आदि थे।





