
मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अन्तर्गत थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।
अवगत कराना है कि दिनांक 15.10.2025 को वादिया की नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने व मारपीट कर गाली-गलौच देने के सम्बन्ध में वादिया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना टीपीनगर पर मु0अ0स0-573/2025 धारा 74/352/351(2)/61(2)/137(2) बीएनएस 7/8 पाक्सो एक्ट बनाम तुषार, पीयूष, विनय के विरूद्ध पंजीकृत किया गया । दिनांक 17.11.2025 को थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामजद/वाछित अभियुक्तगण 1.तुषार पुत्र मुनेन्द्र उपाध्याय निवासी मुल्तान नगर खाटू श्याम मन्दिर वाली गली थाना टीपीनगर मेरठ उम्र-22 वर्ष, 2.पीयूष पुत्र मुनेन्द्र उपाध्याय निवासी मुल्तान नगर खाटू श्याम मन्दिर वाली गली थाना टीपीनगर मेरठ उम्र-20 वर्ष को खाटू श्याम मन्दिर के पास वाली गली के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तो को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।
गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरणः-
1.तुषार पुत्र मुनेन्द्र उपाध्याय निवासी मुल्तान नगर खाटू श्याम मन्दिर वाली गली थाना टीपीनगर मेरठ ।
2.पीयूष पुत्र मुनेन्द्र उपाध्याय निवासी मुल्तान नगर खाटू श्याम मन्दिर वाली गली थाना टीपीनगर मेरठ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.उ0नि0 महावीर सिह थाना टीपीनगर मेरठ
2.है0का0 देवेन्द्र सिह थाना टीपीनगर मेरठ
3.है0का0 मनोज कुमार कुमार थाना टीपीनगर मेरठ





