
जिलाधिकारी व एसएसपी ने मखदूमपुर गंगा घाट मेले का स्थलीय निरीक्षण कर लिया तैयारियो का जायजा, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
आज जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह व एसएसपी विपिन ताडा ने संबंधित अधिकारियो के साथ मखदूमपुर गंगा घाट मेले का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियो का जायजा लिया। उन्होने वहां श्रद्धालुओ के आवागमन की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था, कंट्रोल रूम, ट्रैफिक व्यवस्था, घाटों पर साइनेज, एम्बुलेन्स, मोबाइल टॉयलेट सहित अन्य व्यवस्थाओ का जायजा लिया व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इस अवसर पर सीएमओ डा0 अशोक कटारिया, अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्य कान्त त्रिपाठी, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा, एसपी देहात अभिजीत कुमार, एसडीएम मवाना संतोष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




