थाना पल्लवपुरम पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ सहित दो अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 20 किलो 663 ग्राम अवैध गांजा व घटना में प्रयुक्त मोबाइल व कार बरामद ।

अवगत कराना है कि दिनांक 17.11.2025 को थाना पल्लवपुरम पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग मोदीपुरम फ्लाईओवर के नीचे हरिद्वार हाईवे एनएच 58 से अभियुक्तगण 1.दाऊद पुत्र ओमनाथ सिह सपेरा निवासी सपेरा बस्ती मोथरो वाला थाना नेहरु कालोनी जिला देहरादून (उत्तराखण्ड) उम्र करीब 29 वर्ष, 2.साहिल पुत्र श्री सलीन सपेरा निवासी गांव दडवा थाना सदर यमुनानगर जिला यमुनानगर (हरियाणा) उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से 20 किलो 663 ग्राम अवैध गाँजा मय घटना में प्रयुक्त एक अदद मोबाईल वीवो मय एक गाड़ी स्विफ्ट रंग ग्रे नम्बर UK 07 BX 1991 शीजशुदा अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट बरामद किया गया । अभियुक्तगण दाऊद व साहिल उपरोक्त द्वारा मनीष पुत्र नामालूम, श्रीमती सीमा पत्नी मनीष निवासीगण कालियागढी थाना मेडिकल जनपद मेरठ से उपरोक्त गांजा खरीदने के उपरान्त ले जाकर फुटकर में सप्लाई किया जाता था । अभियुक्तगण मनीष व उसकी पत्नी श्रीमती सीमा उपरोक्त फरार हैं । मनीष व उसकी पत्नी श्रीमती सीमा की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी है । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना पल्लवपुरम पर मु0अ0सं0-383/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण को समय से माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा ।
गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरणः-
1.दाऊद पुत्र ओमनाथ सिह सपेरा निवासी सपेरा बस्ती मोथरो वाला थाना नेहरु कालोनी जिला देहरादून (उत्तराखण्ड) ।
2.साहिल पुत्र श्री सलीन सपेरा निवासी गांव दडवा थाना सदर यमुनानगर जिला यमुनानगर (हरियाणा) ।
फरार अभियुक्तगण का विवरणः-
1.मनीष निवासी-कालियागढी निवासी कालियागढी थाना मेडिकल मेरठ ।
2.श्रीमती सीमा पत्नी मनीष निवासी कालियागढी थाना मेडिकल मेरठ ।
बरामदगी का विवरणः-
1.20 किलो 663 ग्राम अवैध गांजा ।
2.एक अदद मोबाईल वीवो ।
3.एक गाड़ी स्विफ्ट रंग ग्रे नम्बर UK 07 BX 1991 ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1.उ0नि0 शीलेन्द्र सिंह थाना पल्लवपुरम मेरठ ।
2.उ0नि0 शुभम गुप्ता थाना पल्लवपुरम मेरठ ।
3.उ0नि0 जितेन्द्र सिंह थाना पल्लवपुरम मेरठ ।
4.उ0नि0 अंकित कुमार थाना पल्लवपुरम मेरठ ।
5.का0 अभिलाष कुमार थाना पल्लवपुरम मेरठ ।