शामली में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मिथुन बावरिया ढ़ेर, कब्जे से 19 एमएम की कार्बाइन सहित भारी मात्रा में असलाह बरामद

उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में एसओजी वह थाना झिंझाना पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 1 लांख का अंतरराज्य इनामी बदमाश मिथुन बावरिया पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है जिसके पास से पुलिस ने एक 9 एमएम की कार्रबाइन सहित भारी मात्रा में अवैध असलाह बरामद किया है जबकि उसका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। मारे गए बदमाश पर करीब दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

आपको बता दे कि बीती शाम कांधला थाना क्षेत्र में एक छीनेती की एक घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया था जिसके बाद से ही एक पुलिस सड़कों पर चेकिंग चल रही थी इस दौरान पुलिस को सूचना मिली मिथुन बावरिया जिस पर की कहानी मामले दर्ज हैं वह पार्टी कला में आया हुआ है और वहां पर कुछ पार्टी कर रहा है जिसके बाद झिंझाना थाना पुलिस और एसओजी मौके पर पहुंचे और जहां पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी आत्मरक्षर्थ की गई पुलिस की फायरिंग में बदमाश मिथुन बावरिया को गोली लग गई जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही हरेंद्र भी घायल हुआ है जिसे उपचार के लिए शामली के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। मारे गए बदमाश पर करीब 24 मामले दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाश के पास से एक कार्रबाइन 9mm, 7 खोखा व पांच जिंदा कारतूस 9 mm, एक पिस्टल बेटा मेड इन इटली 32 बोर व एक खोखा व 10 जिंदा कारतूस 32 बोर,एक टीवीएस अपाचे बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने बरामद किया है वही एक अन्य बदमाश मौके से फरार हो गया जिसकी भी तलाश की जा रही है।

एसपी शामली नागेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कांधला थाना क्षेत्र में बीती शाम एक छीनेती की वारदात हुई थी जिसको लेकर मेरे द्वारा आदेश किया गया था कि सभी सीओ, एस एच ओ सड़कों पर रहेंगे और चेकिंग करेंगे। उसी में हमारे स्वाट प्रभारी कुलदीप को जानकारी हुई कि हमारे जनपद का मोस्ट वांटेड बदमाश मिथुन बावरिया जो बहुत दिनों से फरार चल रहा था आज वह पाँवटी कला के जंगल में आया हुआ है और अपने दोस्त के साथ नाश्ता पार्टी कर रहा है। सूचना पर तत्काल हमारे स्वर टीम थाना झिंझाना पर आई और वहां के शो वीरेंद्र कसाना को लेकर तुरंत दबीश डाली गई और बदमाशों ने अचानक हमारी पुलिस टीम पर फायरिंग की जिसमें हमारे एक सिपाही हरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया है वहां पर उसकी तबीयत ठीक है। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक बदमाश मिथुन घायल हो गया जबकि एक अन्य बदमाश फरार हो गया घायल बदमाश को अन सीएससी में ले जाया गया जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह जनपद बागपत का भी मोस्ट वांटेड है वहां से विश्व परिणाम घोषित किया गया था और हमारे यहां से भी इस परिणाम घोषित किया गया था।

नागेंद्र प्रताप सिंह (एसपी शामली)