
अग्र चेतना परिषद की भव्य सांस्कृतिक सभा में महिलाओं ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
अग्र चेतना परिषद द्वारा आयोजित “केसरिया बालम पधारो म्हारो देश” सांस्कृतिक सभा चैंबर ऑफ कॉमर्स, रोडवेज के सामने स्थित सभागार में धूमधाम से सम्पन्न हुई। पूरे कार्यक्रम में परंपरा, संस्कृति और लोक-संगीत की अनूठी छटा देखने को मिली। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशा अग्रवाल ने की, जबकि सचिव की भूमिका रीना सिंघल ने निभाई। कोषाध्यक्ष के रूप में विनीत अग्रवाल मौजूद रहीं। कार्यक्रम की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल और सोनिया कश्यप रहीं, जिन्होंने बिंदणी स्वरूप में अतिथियों का स्वागत करते हुए पूरे आयोजन का आकर्षक संचालन किया।
वंदेमातरम् और महाराज अग्रसेन जी की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियों ने माहौल को संस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया। शिप्रा, पूजा, साधना, रेनू गुप्ता, मनीषा कंसल, शैलजा गुप्ता, अंशु मित्तल, मंजू खंडेलवाल, सीमा गुप्ता, मंजू गर्ग, कुमकुम अग्रवाल, नीलम, राधिका अत्री व उनके ग्रुप ने सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं।

सोनिका, रितु, निशा, नीलम, मिनी, मीनू, स्वाति, रचना, अलका गुप्ता, प्राची, माला अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, कनिका गोयल, शिखा गुप्ता, शुचि व ग्रुप, दीपाली गोयल, शिल्पी गोयल, रीना सिंघल, कामना, ममता गुप्ता, अंजू गोयल, बबीता, विशु, शालू तथा आशा ग्रुप ने भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया।
“आओ जी आओ जी”, “मारो ढोलना”, “रेशम का रुमाल”, सहित कई लोकप्रिय लोकगीतों पर प्रतिभागियों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी सभी महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था।
पूरे कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति का जीवंत एहसास हुआ और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सभी प्रस्तुतियों का स्वागत किया। आयोजकों ने अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।





