होटल से फ़िल्म निर्देशक का सामान चोरी।

मेरठ में होटल से फिल्म निर्देशक एंव प्रोड्यूसर का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के तीन सितारा होटल कन्वे का है। होटल के कमरा नम्बर 507 में फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ तिवारी ठहरे हुए थे। इसी कमरे से उनका बैग चोरी हो गया। बैग में एप्पल का मोबाइल, लैपटॉप और अन्य महंगा सामान रखा हुआ था। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस होटल के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान हो सके। शुरुआती जांच में शक है कि होटल स्टाफ या किसी बाहरी व्यक्ति ने मौका देखकर बैग गायब किया है।
पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जल्द आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।