
मेरठ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन ब्लैक कैट” अभियान के अंतर्गत कारों पर ब्लैक फिल्म/काले शीशे लगाकर चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान ।
अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ के निर्देशानुसर आज दिनांक 12-11-2025 को “ऑपरेशन ब्लैक कैट” अभियान का शुभारंभ किया गया । इस अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगाकर ब्लैक फिल्म/काले शीशे लगाकर चलने वाले सभी वाहनो सहित संदिग्ध व्यक्ति आदि की चैकिंग की गयी । यह अभियान नागरिक सुरक्षा, महिलाओं की मर्यादा एवं बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ किया गया है।
अभियान के अन्तर्गत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा प्रमुख मार्गों, टोल प्लाजा, बार्डर, चौराहों तथा संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों की गहन चैकिंग की गई। अभियान के दौरान ब्लैक शीशे, ब्लैक फिल्म और संदिग्ध वाहनों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए गई । कई स्थानों पर यातायात पुलिस, स्थानीय थानों की संयुक्त टीमों ने सक्रियता के साथ जांच की और नियमों के उल्लंघन पर मौके पर चालान व आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई गयी ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा जनपद के सभी पुलिस अधीक्षकगण, ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारीगण, LIU पुलिस व थाना प्रभारी आदि के साथ मीटिंग कर स्पष्ट निर्देश देते हुए अभियान को गंभीरता एवं कड़ाई से लागू कराने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये । महोदय द्वारा बताया कि जहां भी काली फिल्म या टिंटेड ग्लास लगे वाहन पाए जाएंगे, उन्हें तत्काल हटवाया जाये तथा वाहन स्वामी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशानुसार ब्लैक शीशे लगे वाहनों का उपयोग कई बार अपराधों को छिपाने, संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम देने और कानून से बचने के लिए किया जाता है। इससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ती है और महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

मेरठ पुलिस नागरिकों से यह अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहनों से अवैध ब्लैक फिल्म तुरंत हटवाएं, और कोई संदिग्ध वाहन अथवा व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।





