
थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा शराब सैल्समेन के साथ लूट की घटना करने वाले 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से लूटे गये रूपये व घटना में प्रयुक्त कार बरामद ।
अवगत कराना है कि दिनांक 05.10.2025 को वादी श्री धर्म सिंह पुत्र रामप्रसाद निवासी जगदम्बा अपार्टमेन्ट सोडाला थाना मुहाना मंडी जिला जयपुर (राजस्थान) के साथ अज्ञात कार सवार 03 व्यक्तियों द्वारा वादी के सिर पर घूसा मारकर वादी के हाथ में पकड़े प्लास्टिक का थैला जिसमें 22750/- रुपये लूट कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना टीपीनगर पर मु0अ0स0-553/2025 धारा-309(6) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । विवेचना के दौरान अभियुक्तगण 1.विकास त्यागी पुत्र जग्गी त्यागी निवासी सैक्टर-5एफ शताब्दीनगर थाना परतापुर जनपद मेरठ, 2.दिवाकर पुत्र अम्मीचन्द निवासी सैक्टर-5एफ शताब्दीनगर थाना परतापुर जनपद मेरठ, 3.विक्रांत गौतम उर्फ पुन्नू पुत्र जय कुमार निवासी सैक्टर-5एफ शताब्दी नगर थाना परतापुर मेरठ, 4.मनोज पुत्र नामालूम के नाम प्रकाश में आये ।
आज दिनांक 03.11.2025 को थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 1.विकास त्यागी पुत्र जग्गी त्यागी निवासी सैक्टर-5एफ शताब्दीनगर थाना परतापुर जनपद मेरठ उम्र 26 वर्ष, 2.दिवाकर पुत्र अम्मीचन्द निवासी सैक्टर-5एफ शताब्दीनगर थाना परतापुर जनपद मेरठ उम्र 29 वर्ष, 3.विक्रांत गौतम उर्फ पुन्नू पुत्र जय कुमार निवासी सैक्टर-5एफ शताब्दी नगर थाना परतापुर मेरठ उम्र 30 वर्ष को मोहकमपुर बम्बा के किनारे शिवपुरम को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त में लूटे गये पैसे में 10290/- रुपये व घटना मे प्रयुक्त कार टाटा टियागो कार रजि नम्बर UP 15 CV 7777 बरामद की गयी । गिरफ्तारी/माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । अभियुक्तो को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पताः-
1.विकास त्यागी पुत्र जग्गी त्यागी निवासी म0न0 146 सैक्टर 5 एफ शताब्दीनगर थाना परतापुर जनपद मेरठ ।
2.दिवाकर पुत्र अम्मीचन्द निवासी म0न0 117 सैक्टर 5 एफ शताब्दीनगर थाना परतापुर जनपद मेरठ ।
3.विक्रांत गौतम उर्फ पुन्नू पुत्र जय कुमार निवासी सैक्टर 5 एफ शताब्दी नगर थाना परतापुर मेरठ ।
बरामदगी का विवरणः-
1.10290/- रुपये नगद
2.घटना में प्रयुक्त कार टाटा टियागो रजि नम्बर UP 15 CV 7777
पूछताछ का विवरणः- अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि अभियुक्त विकास त्यागी पिछले 04-05 वर्षो से शराब की दुकानो पर सेल्समेन का काम करता था पर सैल्समेन की नौकरी छूट जाने के बाद अपने शराब पीने की लत व खर्चो को पूरा न होने के कारण अभियुक्त विकास की मुलाकात शताब्दी नगर में रहने वाले मनोज नामक व्यक्ति से हुई दोनो ने मिलकर सैल्समेन जो शराब की ब्रिकी के पैसो को सिडिकेट ऑफिस मे जमा करने जाता है को लूटने की योजना बनाई और अभियुक्त विकास को जानकारी रहती थी कि शराब की ब्रिकी का 04-05 लाख रुपया कैश जमा करने हेतु जाता है । इस काम के लिये गाडी की आवश्यकता थी, जिसके लिये योजना से विक्रान्त गौतम उर्फ पुन्नु को शामिल किया, जिसके पास टाटा टियागो गाडी थी और जो क्रिकेट बॉल बनाने का काम करता था । विक्रान्त गौतम ने दिवाकर को शामिल किया जो खाटू श्याम जी की पूजा का सामान घूम-2 कर बेचता था । दिनांक 05.10.2025 को जब वादी धर्म सिंह कैश को जमा करने रिठानी जा रहा था तो स्पोर्टस काम्लैक्स के पास अभि0गण के द्वारा टियागो की नम्बर प्लेट उतारकर पीछा कर वादी से पैसो का थैला लूट लिया था । घटना के बाद चारो अभि0गण गाडी को रिठानी में खडा कर अभि0गण गोवा चले गये थे तथा वंहा से वापस आने के बाद राजस्थान के खाटू श्याम धाम आदि स्थानो पर घूमते रहे । दिनांक 03.11.2025 को मुखबिर की सूचना पर 03 अभि0गण विकास, दिवाकर, विक्रान्त उपरोक्त को मय माल व गाडी के साथ गिरफ्तार किया गया । अभि0 मनोज अभी फरार है । जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है ।
अभियुक्त दिवाकर उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0स0-553/25 धारा-309(6)/317(2) बीएनएस थाना टीपीनगर मेरठ
2.मु0अ0स0-200/22 धारा- 323, 427, 452, 504 भादवि थाना परतापुर मेरठ
3.मु0अ0स0-330/22 धारा-457/380 भादवि थाना परतापुर मेरठ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा थाना टीपीनगर मेरठ
2.उ0नि0 महाराज सिह थाना टीपीनगर मेरठ
3.उ0नि0 सुधीर भारती थाना टीपीनगर मेरठ
4.उ0नि0 आदित्य वर्मा थाना टीपीनगर मेरठ
5.है0का0 राजकुमार थाना टीपीनगर मेरठ
6.का0 अमित चौहान थाना टीपीनगर मेरठ
7.का0 कपिल वर्मा थाना टीपीनगर मेरठ
8.का0 सुमित भाटी थाना टीपीनगर मेरठ






