
गैस सिलेंडर को लेकर सपाइयों का जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन।
गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर आज सपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में नरेन्द्र दे सिलेंडर का नारा लिखे पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सरधना विधायक अतुल प्रधान ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि गैस सिलेंडर की कालाबाज़री हो रही है।

आम जनता गैस सिलेंडर की कमी और महंगाई से परेशान है लंबी लंबी लाइनें लगीं हैं लेकिन सरकार समस्या के समाधान पर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल झूठ बोलने का काम कर रही है। विधायक अतुल प्रधान के साथ सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस के बाहर धरना दिया और प्रशासन से गैस सिलेंडर की किल्लत दूर कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया।





