
ग्राहकों को लेकर भिड़े दुकानदार, जमकर मारपीट- वायरल वीडियो।
मेरठ के थाना कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह मार्किट से जुड़ा मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। दोनों तरफ से लोग एक-दूसरे पर थप्पड़ और घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये मामल 7 मार्च रात करीब 11 बजे का है इसकी वीडियो अब वायरल हुई है।

भगत सिंह मार्किट में ग्राहकों को अपनी दुकान पर बुलाने को लेकर दो दुकानदारों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के कई लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद बाजार में ही जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।





