मेरठ में गोली मारकर युवक की हत्या से सनसनी, ग्रामीणों में दहशत।

मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र अगवानपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब आज सुबह गांव के बाहर एक युवक का शव रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला। मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है, जो कल शाम से लापता था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से खाली खोखे बरामद किए हैं।
राहुल को अज्ञात बदमाशों ने दो गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीणों ने शव देखा तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

एसपी देहात अभिजीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि घटना के पीछे की वजह की जांच की जा रही है और हत्यारों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं।
राहुल कल शाम घर से किसी काम से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

बाइट – एसपी देहात, अभिजीत कुमार मेरठ