रेलवे कर्मचारी की चाकू से गोदकर हत्या, ड्यूटी जा रहा था कर्मचारी।

मेरठ में बाइक सवार रेलवे कर्मचारी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारे मौके से फरार हो गए। चाकू लगने से कर्मचारी सड़क किनारे तड़पता रहा और उसका खून बहता रहा। स्थानीय लोगो ने घायल को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया और वहां से चिकित्सको ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वारदात देर रात करीब साढ़े दस बजे की है। मृतक का नाम विवेक कुमार है। विवेक खरखौदा क्षेत्र में रेलवे में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था। विवेक रोजाना की तरह बाइक पर सवार होकर घर से ड्यूटी के लिए निकला। जब वो मुंडाली अजराड़ा सम्पर्क मार्ग पर पहुँचा तो उसे अज्ञात हमलवारों ने घेरकर चाकू से गोद डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे फरार हो गए। राहगीरों ने विवेक को घायलावस्था में देखा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बाइट – अभिजीत कुमार, एसपी देहात मेरठ