जिलाधिकारी और एसएसपी ने रेन बसीरों का निरीक्षण किया।
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी हार्ड कँपा देने वाली सर्दी का सितम शुरू हो गया है। पिछले दो दिनों से शाम होते ही घना कोहरा सफेद चादर बनकर फैल जाता है। इसी को देखते हुए मेरठ के जिलाधिकारी और एसएसपी ने खुद सड़क पर उतरकर रैन बसेरों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी डॉक्टर विजय कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताडा ने हापुड़ रोड के तिरंगा गेट के पास बने रैन बसेरा, बच्चा पार्क चौराहे पर बने रैन बसेरे, वैशाली बस अड्डा, शोहराब गेट बस अड्डा का निरीक्षण किया। ऐसे में नगर आयुक्त और नगर निगम की टीम सहित कई अधिकारी शामिल थे।

जिलाधिकारी डॉक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकतर रैन बसेरा में व्यवस्थाएं ठीक थी लेकिन हापुड़ रोड स्थित तिरंगा गेट रैन बसेरे में एक व्यक्ति जिसके पास कोई भी आईडी प्रूफ नहीं था उसको रेन बसेरा में पनाह दी गई, केयरटेकर से पूछने पर उसने बताया कि इस व्यक्ति के छोटे बच्चे हैं बस इसी चीज को देखकर इनको पनाह दी गई। हालांकि जिलाधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा पूछताछ में व्यक्ति सही पाया गया है लेकिन सही वेरिफिकेशन के लिए स्थानीय पुलिस को जिम्मेदार दी गई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सभी रेन बसेरों में स्थानीय थाना प्रभारी का नंबर लिखा जाएगा ताकि कोई भी परेशानी होने पर केयरटेकर तुरंत स्थानीय थाने को सूचना दे सके। उन्होंने कहा सभी रेन बसेरे को सीसीटीवी से लैस किया गया है और ठंड से बचने की भी समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए रेन बसेरो की व्यवस्था की जाती है ताकि कोई भी ऐसे व्यक्ति जो बेघर हो या फिर बाहर से आए हो वह निशुल्क रैन बसेरे में विश्राम कर सके।

इसके अलावा नगर निगम को भी निर्देशित किया गया है कि शहर में जहां भी जरूरत हो वहां अलाव की व्यवस्था की जाए और जरूरत पड़ने पर अस्थाई रेन बसेरों की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ लोग रैन बसेरे में लाने के बाद वापस सड़क पर चले जाते हैं तो उन लोगों को भी कंबल और रजाई की व्यवस्था की जाएगी।
वहीं सुरक्षा दृष्टि से एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि सभी रेन बसेरों के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए हैं, सभी रेन बसेरा के रजिस्टर भी चेक कराए गए हैं और रैन बसेरे में आने वाले सभी लोगों का वेरिफिकेशन भी कराया जाएगा। इसके लिए स्थानीय थाना और बीट प्रभारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी।
डॉ विपिन ताडा, एसएसपी मेरठ
डॉ विजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी मेरठ





