अधेड़ की गला रेतकर हत्या, शव फेंका, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस।

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के भलसौना गांव में अधेड़ की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। अज्ञात शख्स के गले को धारदार हथियार से काटने के निशान मिले हैं। शरीर और चेहरे पर पिटाई के निशान भी हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्या से पहले मरने वाले शख्स और हत्यारों के बीच संघर्ष हुआ है।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की उम्र 50 से ऊपर है। मृतक ने काली टीशर्ट और ब्लू जीन्स पहनी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *