रास्ते को लेकर दबंगो की गुंडई, तमंचा दिखाकर दी धमकी, वीडियो वायरल।

मेरठ के किठौर में रास्ते को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक पक्ष के दबंग ने तमंचा अंटी में लगाकर युवक को धमकी दी। दबंगो ने दलित युवक को जमकर गालियां दी। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के महमूदपुर गढ़ी का हैं। यहां के रहने वाले संदीप ने शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि ट्रैक्टर के लिए रास्ते को लेकर गांव के दबंग शुभम, प्रदीप, ललित और सवित आदि ने उसे जमकर गालियां दीं और जातिसूचक शब्द कहे। इतना ही नही सवित नाम के दबंग ने उसपर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह जान स्थानीय लोगो ने उसकी जान बचाई।

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है और तमंचा लेकर धमकी देने वाले आरोपी सवित को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *