मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में पुलिस अधिकारियों से मिले मुस्लिम समाज के लोग।

मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाये जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने सोमवार को एसएसपी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने पर नाराज़गी जताई और इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।

मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि रमजान का महीना चल रहा है और ईद नज़दीक है और ऐसे समय में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि इस मामले में समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए समाधान निकाला जाए।

वहीं पुलिस अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर नियमानुसार उचित निर्णय लिया जाएगा।