
इमाम ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने किया खौफनाक साजिश का खुलासा।
मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में करीब डेढ़ माह पहले महिला की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्यारोपी पति और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई छुरी और रस्सी भी बरामद कर है। हत्यारोपी पेशे से मस्जिद का इमाम है और मुजफ्फरनगर के चरथावल में मस्जिद में इमामत करता है। एसएसपी विपिन ताडा ने आज प्रेस वार्ता कर इस खौफनाक वारदात का खुलासा किया है।
दरअसल, मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में गंग नहर की पटरी पर बुर्क़ा पहनी एक महिला का शव बरामद हुआ था। महिला की गर्दन रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को पीएम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस ने मेरठ के तमाम थानों और आसपास में जनपदों में महिला की शिनाख्ती अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को पता चला कि मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना में महिला की गुमशुदगी दर्ज है। महिला का नाम नईमा यास्मीन है। पुलिस को यहीं से इस केस में बड़ी लीड मिल गई थी।

पुलिस ने आगे जांच की तो पता चला कि मृतका का पति शहजाद इमाम है और चरथावल में एक मस्जिद में इमाम है। जांच में पता चला कि नईमा असम की रहने वाली है। शहजाद औऱ नईमा एक दूसरे के सम्पर्क में आये। शहज़ाद ने खुद को कपडा व्यापारी बताकर नईमा से ऑनलाइन निकाह किया था। शहजाद ने खुद को अविवाहित बताया था जबकि वो शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। निकाह के बाद शहजाद उसे चरथावल ले आया। नईमा पढ़ी लिखी महिला थी। जब उसे पता चला कि उसका पति शहज़ाद इमाम है, पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चे भी हैं तो ये सचाई उसको नागवार गुजरी। इस बात पर दोनों में विवाद रहने लगा। नईमा ने शहजाद पर उसकी पहली पत्नी से मिलने पर भी पाबंदी लगा दी।
इसी बात से परेशान होकर शहज़ाद ने नईमा को रास्ते से हटाने के लिए एक खौफनाक साज़िश रची। उसने अपने दोस्त नदीम अंसारी जोकि मेरठ का रहने वाला है उसे 12000 रुपये दिए और अपनी नईमा की हत्या करने की योजना बनाई। योजना बद्ध तरीके से शहजाद ने 16 सितंबर को नईमा को बाजार ले जाने के बहाने से बुलाया। इस दौरान उसे जूस में नींद की गोलियां मिलाकर उसे बेहोशी की हालत में उसे मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के सिवालखास में लाकर उसकी गला रेतकर हत्या कर डाली। साथी नदीम ने रस्सी से गला कस दिया और शहज़ाद ने छुरी से गला काट डाला। खास बात ये है कि पुलिस को गुमराह करने के लिये आरोपी शहजाद ने खुद चरथावल थाना में नईमा की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मेरठ की जानी थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।
बाइट – विपिन ताडा, एसएसपी मेरठ





