जिम ट्रेनर पर महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मेरठ में एक जिम ट्रेनर पर एक शिक्षिका और उसकी नाबालिग बेटी के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी जिम ट्रेनर भीम सैनी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का हैं। थाना सिविल लाइन निवासी भीम सैनी उर्फ सूजल उर्फ सोनू पर आरोप है कि उसने जिम आने वाली महिला के साथ दोस्ती की और उसके बाद ज़्यादा नजदीकियां बढ़ाई, शारिरिक संबंध बनाए। आरोपी का घर पर आना जाना हुआ तो उसकी नजर महिला की बेटी पर पड़ी इसके बाद आरोपी ने नाबालिग के साथ भी दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला ने आरोपी की अश्लील व्हाट्सएप चैट देखी। महिला ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया हैं।