मेरठ में किसानों का धरना जारी, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत धरने में पहुँचे।

मेरठ के गन्ना भवन पर भाकियू ( टिकैत गुट ) का अनिश्चिकालीन धरना जारी है। 15 दिसंबर से चल रहे किसानों के इस धरने में अभी तक भी किसी मांग पर सहमति नही बनी है। किसानों ने अब महापंचायत का ऐलान कर दिया है। मेरठ और आसपास के जिलों से किसान अब बड़ी तादात में ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गन्ना भवन पहुँच रहे हैं। वहीं आज भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत धरना स्थल पर पहुँच गए। राकेश टिकैत ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर पिछले 8 दिनों से किसान यहां लेटा हुआ है। गन्नो की कुछ वैरायटी को रिजेक्ट कर दिया गया है। कागज़ों में भाव बढ़ा दिया और बाद में घटा भी दिया। भाड़ा और हाड़ा जो पहले था वही रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने धरने प्रदर्शन से डर ही नही रही है ये वही सरकार है जिसने 13 महीने राजधानी को घिरवाकर रखा था।

उधर, किसानों ने सपेरों को बुलाकर वहां बीन बजवाकर विरोध प्रदर्शन किया। किसान रागिनी गाकर और नृत्य करके प्रदर्शन करते नजर आए। किसानों ने उप गन्ना आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। बता दें कि किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जैसे
पिछली तीन पेराई सत्रों में जिन नियमों के तहत गन्ना तौल क्रय केंद्रों पर गन्ना खरीद हो रही थी उसी व्यवस्था को इसी सत्र में लागू किया जाए। मोहिउद्दीनपुर और मवाना शुगर मिल पर किसानों के गन्ने की सही तरह से खरीद हो।

तौल के दौरान किसानो के गन्ना अगर 18 क्विंटल से ज्यादा हो जाता है तो उसे खरीदा नही जा रहा है आदि। इस तरह के मांगों को लेकर किसान धरने पर हैं।

राकेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता,भाकियू