राष्ट्रीय राजधानी आज एक बड़े धमाके से दहल उठी, जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के निकट एक कार में भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल और सुरक्षा एजेंसियाँ सक्रिय हो गईं और पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया गया।
फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर धमाके के कारणों की जाँच में जुट गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली और NCR में हाई अलर्ट लागू कर दिया गया है। भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुए इस धमाके ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सुबह ही बड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया था
इस विस्फोट ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता इसलिए और बढ़ा दी है, क्योंकि आज सुबह ही हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से सक्रिय एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया था। पुलिस ने इस ऑपरेशन में 7 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक, आधुनिक हथियार और गोला-बारूद बरामद किए थे।

लाल किला के पास धमाके का समय और सुबह हुए इस बड़े खुलासे ने दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंध की आशंका को मजबूत किया है। एजेंसियाँ इस एंगल से भी विस्तृत जाँच कर रही हैं कि कहीं यह हमला उसी नेटवर्क की प्रतिक्रिया तो नहीं।
चश्मदीदों ने बताई दहशतभरी कहानी
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि कई सौ मीटर दूर तक आवाज सुनाई दी। धमाके के बाद कार के हिस्से बिखर गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत भीड़ को हटाकर क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया।
संवेदनशील इलाका, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
लाल किला दिल्ली का अति संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, जहाँ हमेशा भारी सुरक्षा तैनात रहती है। ऐसे इलाके में हुए विस्फोट ने सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया है। जाँच एजेंसियों ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और सभी संभावित सुरागों को जांचा जा रहा है।
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि यह घटना किसी भी सूरत में हल्के में लेने योग्य नहीं है और जाँच पूरी तन्मयता





