AAP जिलाध्यक्ष ने राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर पर लगाए गंभीर आरोप, बोला भाजपा मंत्री ने गलत तरीके से खरीदी दलितों की जमीनें।

मेरठ के कायस्थ गांवड़ी गांव में दलितों की पट्‌टे वाली जमीन को गलत तरह से खरीदने का मामला उजागर हुआ है। यकायक गांव में 47 दलितों की जमीनों की खरीद-फरोख्त हुई है। मेरठ में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है। आप जिलाध्यक्ष का आरोप है कि भाजपा के राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर जो मेरठ दक्षिण सीट से विधायक हैं उन्होंने अपने ट्रस्ट के नाम पर ये जमीनें दबाव में खरीदी गई हैं।

आप के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने यूपी सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर पर दलितों की जमीनों को हड़पने का आरोप लगाया है। कहा कि दक्षिण विधानसभा से विधायक हैं, उनको जनता ने बड़ी उम्मीद के साथ चुना था। इसलिए चुना था कि वो जनता के लिए नई योजनाएं लेकर आएंगे। उनके जीवनोत्थान का काम करेंगे। उसी सोमेंद्र तोमर ने कायस्थ गांवड़ी गांव के दलित समाज के लोगों की जमीन को छीनने का काम किया है।

आप जिलाध्यक्ष ने आज प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया है। आप जिलाध्यक्ष ने राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर पर इन जमीनों की नियम विपरीत खरीद का आरोप लगाया है। कहा कि एक बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है जिसमें गरीबों, दलितों की जमीनों को खरीदा गया हे। तमाम कागज भी आप जिलाध्यक्ष ने पेश किए हैं। उनका कहना है कि दलितों की जमीनों की खरीद फरोख्त में उन तमाम अफसरों की भी जांच की जाए जो इस पूरे मामले में लिप्त हैं।

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने प्रेसवार्ता करते हुए पूरे मामले को उजागर किया। कहा कि कायस्थ गांवड़ी गांव में कुल 47 लोगों की जमीनें खरीदी गईं। एक नेताजी जिस ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं उस ट्रस्ट के नाम से ये जमीनें खरीदी गईं। इसमें 38 लोगों को बीमार बता दिया गया। क्या कायस्थ गावड़ी गांव में कोई महामारी फैली थी जिसके कारण ये सर्टिफिकेट बने जिसमें बताया गया कि ये असाध्य बीमारी फैली थी। 9 लोगों को बता दिया गया कि वो जिला छोड़कर जा रहे हैं। एसडीएम सदर के पास 28 अगस्त 2024 को 9 लोग पहुंचते हैं कि हमें जमीन बेचनी है। हम जिला छोड़कर जा रहे हैं वहां से विस्थापित हो रहे हैं।

बाइट – अंकुश चौधरी, आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष