प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में आज महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भारत सिंह ने प्रज्ञा IAS एकेडमी की डायरेक्टर सुश्री आरती शर्मा को शिक्षा व प्रशिक्षण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान तथा समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयासों के लिए सम्मानित किया।
इस दौरान चेयरमैन डॉ. भारत सिंह ने कहा कि सुश्री आरती शर्मा जैसे शिक्षकों और प्रशिक्षकों का योगदान न केवल शिक्षा जगत को समृद्ध करता है बल्कि युवा महिला छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनता है। उन्होंने कहा कि संस्थान हमेशा महिलाओं के लिए सुरक्षित, प्रोत्साहनपूर्ण और प्रगति उन्मुख वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी अपनी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी और आधुनिक संसाधनों के लिए जाना जाता है। संस्थान में स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक लैब, समृद्ध लाइब्रेरी और आधुनिक कंप्यूटर लैब जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जो छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान करती हैं। इसके साथ ही स्किल डेवलपमेंट, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और करियर गाइडेंस पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे छात्र भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार हो सकें।
महिला छात्राओं के लिए संस्थान में सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण सुनिश्चित किया गया है। संस्थान का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि छात्रों को सामाजिक, नैतिक और व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाना है।
कार्यक्रम के अंत में सुश्री आरती शर्मा ने सम्मान के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण शिक्षा और अवसरों के माध्यम से ही संभव है, तथा ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
उच्च शिक्षा व प्रशिक्षण की गुणवत्ता के कारण प्रिंस इंस्टीट्यूट क्षेत्र में एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में स्थापित हो चुका है।





