चलती कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान।
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-58 पर चलते वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल की गाड़ी समय पर नहीं पहुंची जाम में फंसी रही दमकल की गाड़ी।
पीड़ित चालक की पहचान मनीष कैलाश गिरी, निवासी मोदीपुरम, के रूप में हुई है। बताया गया कि वह दिल्ली से लौट रहे थे, तभी हाईवे पर उनकी कार में अचानक आग भड़क उठी। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।






