हर्ष फायरिंग कर बुरे फंसे खिलाडी अन्नू व किक बॉक्सर साहिल पर मुकदमा हुआ दर्ज।

इंटरनेशनल जैवलिन थ्रोअर अन्नू रानी और किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज के खिलाफ पुलिस ने हर्ष फायरिंग का मुकदमा दर्ज किया गया है। शादी समारोह में दोनों ने ही मस्कट बंदूक से हर्ष फायरिंग की थी। साथ ही साहिल ने अन्नू रानी के ऊपर नोटों की गड्डी भी उड़ाई थी।

दरअसल आपको बता दें कि सरधना थाना क्षेत्र के एक मंडप में अन्नू-साहिल ने राइफल से हवाई फायरिंग भी की। फिर दोनों ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली। वरमाला के तुरंत बाद साहिल ने 10-10 के नोटों की दो गड्डियां अन्नू के ऊपर से उछाल दी। जयमाला के बाद दोनों ने सात फेरे लिए और विवाह की रस्में पूरी कीं। हर्ष फायरिंग को लेकर सोशल मीडिया पर दोनों की वीडियो प्रसारित हो गई। एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि दोनों के खिलाफ हर्ष फायरिंग का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो भी कब्जे में ले लिए गए हैं।

बाइट – विपिन ताडा, एसएसपी मेरठ