नोरा फतेही के आइटम सॉन्ग को लेकर मेरठ में विरोध प्रदर्शन।

नोरा फतेही का नया आइटम सॉन्ग सरके चुनर तेरी सरके विवादों में घिर गया है। फिल्म केडी द डेविल से रिलीज ये ट्रैक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसमें लोगो ने आपत्ति जताई और मेरठ के एसएसपी ऑफिस पहुंच बॉलीवुड मुर्दाबाद के नारे लगाए लेकिन इसके लिरिक्स और डांस मूव्स को लेकर भारी आलोचना हो रही है। कई यूजर्स ने इसे अश्लील और पोर्न से भी अलग लेवल का बताया है।

वहीं मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने भी इस गाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी उन्होंने X पर लिखा कि कमर्शियल सॉन्गराइटिंग ने अब एक निचला स्तर छू लिया है। उन्होंने कहा कि गाना उनकी टाइमलाइन पर आया तो उन्हें दोबारा सुनना पड़ा कि क्या वो सही सुन रहे हैं। दूसरे पोस्ट में उन्होंने दुख जताया और कहा कि काश वो इसे अनसुना कर पाते।

गाना एक डांस बार की सेटिंग में है, जहां नोरा फतेही बैकअप डांसर्स के साथ परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। संजय दत्त भी इसमें दिखते हैं। पिछले हफ्ते रिलीज प्रोमो में नोरा को घाघरा-चोली में भीड़ के बीच डांस करते देखा गया था। अब पूरे लिरिकल वीडियो के साथ इस गाने के लिरिक्स पर फोकस बढ़ा है, जो काफी डबल मीनिंग और सजेस्टिव लगते हैं।