हिन्दू संगठन ने ओवैसी को घेरा, कहा ओवैसी देश के पढ़े लिखे आतंकवादी, ये देश करोड़ो सनातनियों के बाप दादाओं का है।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान को लेकर मेरठ में हिन्दू संगठन ने ओवैसी को देश का पढा लिखा आतंकवादी कह डाला। ओवैसी को आड़े हाथों लेकर जमकर फटकार लगाई है। अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कहा कि ये देश करोड़ो सनातनियों के बाप दादाओं का है। उन्होंने कहा कि ओवैसी देश में दंगा भड़काने का काम कर रहे हैं। उनकी मांग ये है कि ओवैसी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए।

दरअसल सम्भल के सीओ कुलदीप सिंह ने मुस्लिम समाज के लोगो को शांति समिति की बैठक के दौरान चेताया था कि अगर ईरान को लेकर यहां छाती पीटी गई तो उनका बढ़िया इलाज किया जाएगा। वहीं सीओ के इस बयान पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने कहा कि ये देश आपके बाप का नही है। ओवैसी के इस बयान से सियासी भूचाल आ गया है।

इसी मामले को लेकर आज हिन्दू संगठनों ने मोर्चा खोलते हुए ओवैसी पर जमकर हमला बोला। इसके अलावा आज़म खां द्वारा ईद पर काली पट्टी बांधने और नए कपड़े ना पहनकर ईद मनाने वाली अपील का विरोध किया और कहा कि जिस देश का नमक खाते हो वहां की बात करो। हिन्दू संगठन ने मुस्लिमों से अपील की कि सभी हर्षोल्लास से ईद मनाएं।