कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाया और 7 लाख की फिरौती मांगी, पुलिस ने किया भंडाफोड़, आरोपी महिला और उसका भाई गिरफ्तार।
यूपी के मेरठ से हनी ट्रैप का एक मामला सामने आया है। हापुड़ के रहने वाले एक पशु कारोबारी को प्रेम जाल में फंसा कर पहले उसे मेरठ में एक जगह बुलाया और उसके बाद संबंध बनाते हुए उसकी अश्लील वीडियो बनाकर महिला और उसके साथियों ने पीड़ित कारोबारी से इस एवज में 7 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। खास बात ये है कि इस घिनौने काम में महिला का भाई भी शामिल है। पुलिस और पड़ोसियों की मदद से व्यापारी को बंधन मुक्त कराया गया। पुलिस ने महिला और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके अन्य साथी अभी फरार हैं।

मामला मेरठ के थाना लोहियानगर का है। शशि नाम की महिला ने हापुड़ के पिलखुआ के रहने वाले शान नाम के पशु कारोबारी के फोन पर मिस कॉल कर पहले दोस्ती की और नजदीकियाँ बढाई इसके बाद प्रेम जाल में फंसाकर व्यापारी का भरोसा जीता। महिला ने पशु कारोबारी को लोहिया नगर थाना क्षेत्र में एक गांव में अपने परिचित के घर बुलाया। यहां उसके साथ संबंध बनाए। इसी दौरान अश्लील वीडियो बना ली। आरोप है कि वहां महिला और उसका भाई और उसके दोस्त पहले से ही मौजूद थे। इन सभी ने व्यापारी को बंधक बना लिया और छोड़ने की एवज में उससे 7 लाख रुपये की मांग करने लगे। किसी तरह पड़ोसियों को खबर लग गई इसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने व्यापारी को बंधनमुक्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शशि नाम की महिला और उसके भाई अंकित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू की। अबसे पहले भी आरोपी लोगो को अपना शिकार बना चुके हैं। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
अंतरिक्ष जैन, सीओ कोतवाली मेरठ





