शामली में ट्रैक्टर का बोनट खुला तो निकला लाखों रुपए का गांजा,पुलिस ने तस्कर को भेजा जेल

वो कहावत तो आपने सुनी होगी तू डाल डाल में पात पात, इस कहावत को शामली पुलिस ने उस वक्त चरितार्थ कर दिया जब एक मादक पदार्थ तस्कर किसानों के वाहन ट्रैक्टर से मादक पदार्थ तस्करी को अंजाम दे रहे थे लेकिन पुलिस ने ट्रैक्टर के बोनट में रखा लाखों रुपए का गांजा बरामद कर मादक पदार्थ तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

दअरसल आपको बता दे कि पूरा मामला शामली जनपद के थाना कांधला क्षेत्र का है जहाँ के गंगेरू नहर पटरी पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर को संदिग्ध मानते हुए रुकने का इशारा किया तो ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को रोकने की जगह दौड़ा दिया लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए ट्रैक्टर को वहीं पर रोक लिया। जिसके बाद पुलिस ने चेकिंग की तो ट्रैक्टर का बोनट खुलते ही पुलिस की आंखे खुली की खुली रह गई। पुलिस ने देखा की ट्रैक्टर के बोनट में करीब 39 किलोग्राम गांजा तस्करी कर लाया गया था जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कीमत करीब दस लाख रुपए बताई जा रही है। वही पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम अमरपाल निवासी गांव इस्सोपुर टील बताया है। पुलिस का कहना है की संभवत यह माल हरियाणा से तस्करी कर लाया गया था जो की वह अपने गाँव इस्सोपुर ले जा रहा था और बाद में इसको उसे अलग अलग जगह सप्लाई करना था। पुलिस से पकड़े गए तस्कर से और गहनता से पूछताछ कर रही है कि वह यह माल हरियाणा में कहां से लाया है और किन-किन जगहों पर इसकी सप्लाई करनी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने बताया कि कांधला पुलिस द्वारा एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है पूछताछ में स्पष्ट हुआ उसका नाम अमरपाल पुत्र अजब सिंह है जो कि इस्सोपुर टील थाना कांधला का रहने वाला है जिसके पास से 39 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 10 लांख रुपए है। यह गांजे को ट्रैक्टर के बोनट के अंदर रखकर ला रहा था। जो तस्करी में प्रयुक्त ट्रैक्टर है उसको भी बरामद किया गया है बाकी इससे गहन पूछताछ एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।