मां के सामने मारी युवक को गोली, आरोपी मौजे से हजे फरार।

सदर थाना क्षेत्र में देर रात दबंगों ने घर से बुलाकर एलएलबी के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे छात्र की बहन पर दबंगों द्वारा की गई कमेंटबाजी की वजह सामने आई है। हत्या के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वेस्टर्न रोड कोठी नंबर 217 निवासी राधेश्याम सोनकर एमडीए में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। राधेश्याम ने बताया कि उनका 27 वर्षीय बेटा केशव एलएलबी का छात्र था। आज केशव का एग्जाम था।

आरोप है कि रात करीब 12:30 बजे फाजलपुर निवासी अंश और सरस्वती लोक निवासी अंकुश बाइक पर केशव के घर पहुंचे। दोनों युवक बातचीत के लिए केशव को घर के पास ही ट्रांसफार्मर के पास ले गए। जहां पहले से ही हर्ष, छोटू और कुछ अज्ञात युवक भी खड़े थे। बातचीत के दौरान अचानक आरोपियों ने छाती से तमंचा सटाकर केशव को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। केशव की मां के शोर मचाने पर एकत्र हुए पड़ोसियों द्वारा घायल केशव को सुशीला जसवंत राय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता है कि एक साल पहले केशव की बहन अंश के साथ चली गई थी। कुछ महीनों पहले युवती वापस लौटी तो वह गर्भवती थी। जिसके चलते आरोपी केशव पर कमेंटबाजी करते थे। इसी का विरोध करने पर केशव की हत्या की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

अमित अग्रवाल, कैंट विधायक भाजपा

विपिन ताडा, एसएसपी मेरठ