बाज़ार में दवाई लेने आए भाई बहन के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की वारदात

उत्तरप्रदेश के जनपद शामली में बाजार में दवाई लेने आए भाई बहन के साथ एक विशेष समुदाय के कुछ युवकों द्वारा छेड़छाड़ करते हुए मारपीट करने का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ और मारपीट का यह पूरा घटनाक्रम बाजार में एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फिलहाल पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

दरअसल आपको बता दे कि पूरा मामला जनपद शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के कस्बा बाबरी के मैन बाजार का है जहां पर निकटवर्ती गांव भंदौड़ा के तीन भाई बहन दवाई लेने के लिए बाजार में आए हुए थे और जब वह दवाई लेकर अपनी मोटरसाइकिल से वापस जाने लगे तो पीछे से आ रहे बाइक पर सवार एक विशेष समुदाय के दो युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिसके बाद मौके पर उक्त युवको ने भाई बहन के साथ गाली गलौज शुरू कर दी और वहां से फरार हो गए, फिर कुछ देर बाद दोनों युवक अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर आए और तीनो भाई बहन के साथ छेड़छाड़ करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब भाई बहन के साथ एक विशेष समुदाय के युवकों ने मारपीट शुरू की तो बाजार में मौजूद दुकानदारों ने इसका विरोध किया और दुकानदारों के विरोध करने पर सभी आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े बीच बाजार एक विशेष समुदाय के युवको द्वारा भाई बहनों के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने के बाद व्यापारियों में रोष फैल गया और सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। भाई बहनों के साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट की घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन दुकानदारों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुई दुकानों को बंद रखने की बात कही। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित भाई दुष्यंत की तैयारी पर मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही शुरू कर दी है और मामले में कार्यवाही करते हुए दो आरोपी बिलाल और उस्मान को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शी राहुल मित्तल ने बताया कि पास के गांव भंदौड़ा के रहने वाले भाई बहन बाजार में आए हुए थे तभी उनकी बाइक में दो युवकों ने टक्कर मार दी जिसके बाद मौके पर बीच बचाव करते हुए समझा बूझकर उन्हें भेज दिया गया लेकिन उक्त युवक अपने अन्य साथियों के साथ दोबारा आए और बेल्ट और लात घुसो से भाई बहनों के साथ मारपीट शुरू कर दी और अगर बाजार वाले बीच बचाव नहीं करते हो और बीच में नहीं आते तो आज आरोपी युवक उक्त लड़की के साथ कुछ भी कर सकते थे।

इस पूरे मामले पर सीओ थानाभवन जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शाम करीब 4:30 बजे एक व्यक्ति दुष्यंत अपने भाई और बहन के साथ डॉक्टर के यहां आए थे और दवाई लेकर वापस लौट रहे थे बाइक से इनकी बाइक को बिलाल और उस्मान ने अपनी बाइक से पीछे से टक्कर मारी और उनके साथ मारपीट और छेड़छाड़ की, और भी कई लड़कों को इन्होंने अपने साथ बुला लिया था इस पर प्रकरण पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बिलाल और उस्मान दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और इसमें कानूनी कार्यवाही की जा रही है और जितने भी शेष लड़के हैं उनकी गिरफ्तारी है हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।