रेप पीड़िता ने इंसाफ न मिलने पर महिला थाने पहुंचकर मचाया जरह खाने का शोर।

मेरठ में दुष्कर्म के आरोपी मकान मालिक की गिरफ्तारी न होने पर आज रेप पीड़िता महिला थाने पहुंच गई और उसके बाद शोर मचाकर बोला की मेने जहर खाया है। महिला की हालत बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी देहात ने इस मामले में कार्यवाही के आदेश दे दिए हैं।

दरअसल, मूल रूप से बांदा जिले की रहने वाली महिला अपने पति और बच्चों के साथ गंगानगर के कसेरू बक्सर में किराए के मकान में रहती थी। महिला का आरोप है कि मकान मालिक के बेटे पवन ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जिसके चलते महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। मामले की जानकारी मिलने पर महिला के पति ने भी उसे छोड़ दिया। पीड़िता पवन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पिछले दो महीनों से अधिकारियों की चौखट पर चक्कर काट रही थी। कार्यवाही न होने पर आज पीड़िता महिला थाने पहुंच गई ओर जहर खाने की बात कही। जहां उसकी हालत बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसपी देहात अभीजीत कुमार ने बताया कि उपचार के दौरान महिला द्वारा ज़हर खाने की पुष्टि नहीं हुई और उसकी हालत खतरे से बाहर है। महिला की रिपोर्ट गंगानगर थाने में दर्ज है। जिसमें महिला के कोर्ट में बयान भी हो चुके हैं। उन्होंने महिला को जहर खाकर थाने पहुंचने के लिए उकसाने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की बात कही है।

बाइट – अभिजीत कुमार, एसपी देहात मेरठ