
दिल्ली ब्लास्ट के नाम पर कानपुर की एक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर ₹6.66 लाख ठग लिए गए।
9 नवंबर को अपराधियों ने महिला को बताया कि वे ‘ATS’ से बोल रहे हैं। आपका परिवार आतंकी गतिविधियों में शामिल है।
11 नवंबर को ‘NIA’ से कॉल आया और कहा कि जांच में सहयोग नहीं किया तो दिल्ली ब्लास्ट में पूरे परिवार को जेल भेज दिया जाएगा। डरी महिला ने RTGS के जरिए बदमाशों के खाते में ₹6.66 लाख ट्रांसफर करा दिए। कानपुर पुलिस की साइबर सेल केस की जांच कर रही है।





