
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज यूपी के डीजीपी के माध्यम से देवबंद, सहारनपुर में तैनात इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा को प्रशंसा पत्र भेजा है.
प्रशंसा पत्र में उन्होंने कहा कि एक वायरल वीडियो में नरेंद्र कुमार शर्मा कह रहे हैं कि जो आदमी गलत होता है उसका धर्म नहीं होता और हर धर्म में गलत आदमी होते हैं. वह कह रहे हैं कि आतंकी सिर्फ मुस्लिम नहीं होते और आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता. वह कहते हैं कि उनका धर्म सिर्फ पुलिस है और कोई उन पर पक्षपात का आरोप लगा दे तो वे नौकरी छोड़ देंगे.
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र शर्मा की यह बातें बेहद प्रशंसनीय और शानदार हैं. यह संविधान की वह मूल भावना है, जो पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश प्रशासन में गायब होता दिख रहा था.
उन्होंने डीजीपी को संविधान के इस सच्चे रक्षक को विभाग की ओर से भी पुरस्कृत करने की मांग की, ताकि दूसरे पुलिसकर्मियों को सही संदेश जाए.





