
दबंगों ने ट्रांसपोर्ट कर्मचारी को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
मेरठ में मामूली विवाद के बाद दबंगों ने ट्रांसपोर्ट कर्मचारी पर हमला बोल दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। अब ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्रांसपोर्टरों ने विरोध में हंगामा किया जिसके बाद टीपी नगर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रशांत नाम का युवक ट्रांसपोर्ट नगर में कर्मचारी है। उसका कुछ लोगों से मामूली विवाद हो गया था जिसके विवाद कहासुनी में बदल गया। आधा दर्जन दबंग लाठी डंडे लेकर उसपर टूट पड़े। ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुट गई है।






