मेरठ में बाजारों में सन्नाटासड़कों पर निकले वकील हाईकोर्ट बेंच को लेकर डॉक्टरों ने बंद रखी है opd
पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ में ऐतिहासिक बंद का असर सुबह से ही दिखाई देने लगा था। सुबह 11 बजे तक खैरनगर, बुढ़ाना गेट, जिमखाना मैदान, सदर बाजार समेत कई इलाकों में दुकानों के शटरों पर ताले लटके रहे। वहीं डॉक्टरों ने भी ओपीडी कैंसिल कर रखी थी जबकि इमरजेंसी सेवाएं बहाल थी।
वहीं शहर के स्कूल-कालेजों को भी बंद रखा गया था। सुबह से ही वकीलों ने जगह-जगह धरना प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं।
अधिवक्ता बोले- 5 दशकों से हाईकोर्ट बेंच की लड़ाई लड़ रहे वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने बताया कि पिछले 5 दशकों से वह हाई कोर्ट बेंच की लड़ाई लड़ रहे हैं। उसके बावजूद भी मांग पूरी नहीं हो रही। उन्होंने पूर्व में जेल भरो आंदोलन के साथ मेरठ बंदी समेत जनप्रतिनिधियों का घेराव भी किया था। लेकिन हमेशा पश्चिम पर पूरब की लॉबी हावी होती हैं। लेकिन इस बार उन्हें उम्मीद है कि इस आंदोलन का कुछ तो निर्णय होगा।
उर्वशी चौधरी, अधिवक्ता
संजय शर्मा, अध्यक्ष हाई कोर्ट बेंच आंदोलन संघर्ष समिति





