
कपसाड कांड में पीड़ित लड़की को परिजनों को कड़ी सुरक्षा के बीच सुपुर्द किया गया, भारी पुलिस बल मौजूद।
मेरठ के सरधना कपसाड कांड की पीड़ित लड़की को मेरठ मेडिकल कॉलेज में बने आशा ज्योति केंद्र से परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। कड़ी सुरक्षा और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पुलिस ने लड़की और परिजनों को घर के लिए रवाना किया। लड़की रविवार शाम से ही आशा ज्योति केंद्र में थी। जहां उसकी काउंसिलिंग की जा रही थी। अपने पिता को देखकर लड़की खूब रोई।
सरधना के कपसाड़ गांव की रहने वाली इस लड़की को इसी के गांव के रहने वाले पारस सोम अपने साथियों के साथ मिलकर 8 जनवरी को सुबह किडनैप कर लिया था। किडनैप उस वक़्त किया जब लड़की अपनी मां के साथ खेत जा रही थी। विरोध करने पर मां की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी।

इस मामले ने देश भर में सुर्खियां बटोरी थी। तमाम विपक्षी दलों ने सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े किये। गांव में तनाव का माहौल बन गया था। तीन दिन बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को रुड़की से गिरफ्तार किया साथ ही उसके कब्जे से लड़कीं को भी सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां उसे 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजा गया जबकि लड़की के 164 के बयान कराकर उसे आशा ज्योति केंद्र भेजा गया जहां आज रात उसे घरवालो को
सौंप दिया गया।

बताया जा रहा है कि लड़की ने अपने बयान में बताया कि आरोपी पारस उसे जबरन उठाकर ले गया था। इस दौरान उसने विरोध करने पर उसकी मां को धारदार हथियार ( बलकटी ) से हमला कर घायल कर दिया।





