सुपरटेक द रोमानो के रेसिडेंट्स का गुस्सा फूटा — YG एस्टेट की मनमानी और IRP की चुप्पी के खिलाफ भूख हड़ताल का ऐलान

सेक्टर-118 स्थित सुपरटेक द रोमानो सोसाइटी के करीब दो हजार निवासी अब बिल्डर और नियुक्त इंसॉल्वेंसी रेज़ोल्यूशन प्रोफेशनल (IRP) हितेश गोयल के रवैये से तंग आ चुके हैं। रेसिडेंट्स ने YG एस्टेट और हितेश गोयल की लापरवाही के खिलाफ आगामी शनिवार से भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है।

सुपरटेक लिमिटेड का मामला फिलहाल NCLAT और सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। अदालत ने द रोमानो प्रोजेक्ट के लिए हितेश गोयल को IRP नियुक्त किया है, ताकि सभी निर्णय उनकी निगरानी में हों। लेकिन रेसिडेंट्स का कहना है कि हितेश गोयल न तो उनकी शिकायतों पर कोई जवाब देते हैं और न ही YG एस्टेट की मनमानी पर रोक लगाते हैं।

रेसिडेंट्स का आरोप — बढ़ाए गए चार्जेज़ मनमाने और अनुचित

रेसिडेंट्स का कहना है कि सोसाइटी अभी भी अधूरी है, केवल पांच टावरों में ही लोग रह रहे हैं। इसके बावजूद YG एस्टेट — जो सुपरटेक से जुड़ी कंपनी है — बिना किसी परामर्श के मेंटेनेंस चार्जेज़ बढ़ा रही है।
• CAM चार्ज ₹2.5 प्रति वर्ग फुट से बढ़ाकर ₹3.5 प्रति वर्ग फुट कर दिया गया।
• DG चार्ज यूनिट ₹30 प्रति यूनिट कर दिया गया।
• यह दरें 1 नवम्बर 2025 से लागू कर दी गईं, बिना रेसिडेंट्स की सहमति के।

रेसिडेंट्स का कहना है कि यह दरें नोएडा में सबसे ज़्यादा हैं, जबकि सोसाइटी में
• अभी तक स्थायी बिजली कनेक्शन नहीं है (कमर्शियल कनेक्शन से बिजली दी जा रही है),
• रोज़ाना बिजली कटौती होती है,
• और वादे के अनुसार सुविधाएँ भी पूरी नहीं हैं।

IRP पर लापरवाही के आरोप

रेसिडेंट्स का आरोप है कि वे तीन साल से लगातार हितेश गोयल से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी जवाब नहीं दिया।
यहां तक कि जब सुपरटेक ने फ्लैट ट्रांसफर चार्ज दोगुना किया, तब भी उन्होंने तुरंत अनुमति दे दी, लेकिन निवासियों की समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं की।

रेसिडेंट्स की तीन मुख्य मांगें
1. CAM और DG चार्ज की बढ़ोतरी तुरंत वापस ली जाए।
2. YG एस्टेट को हटाकर किसी निष्पक्ष मेंटेनेंस एजेंसी की नियुक्ति की जाए।
3. IRP हितेश गोयल को हटाया जाए, यदि वे निष्पक्ष कार्रवाई करने में असमर्थ हैं।

आंदोलन की घोषणा

यदि मांगें नहीं मानी गईं तो रेसिडेंट्स ने अगले शनिवार से भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
यह आंदोलन रोमानो वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले किया जाएगा।

रेसिडेंट्स का कहना है — अब चुप नहीं बैठेंगे

रोमनों वेलफेयर एसोसिएशन के ओर से लोकेंद्र राठौड़ ने हमसे कहा
हम अब चुप नहीं बैठेंगे। जब तक YG एस्टेट की मनमानी और हितेश गोयल की लापरवाही खत्म नहीं होती, हमारी आवाज़ नहीं रुकेगी।”


प्रतिनिधि, रोमानो वेलफेयर एसोसिएशन
द रोमानो, सेक्टर 118, नोएडा