शामली में सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस में हुआ जमकर हंगामा,पशु सीमन कलेक्शन सेंटर को लेकर भिड़े दो गुट

उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में सीडीओ विनय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में चल रहे किसान दिवस में उसे समय हंगामा खड़ा हो गया जब पशुओं के एक सीमन कलेक्शन सेंटर को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए और किसान दिवस में ही दोनों गुटों के बीच जमकर कहासुनी हुई ओर बात मारपीट तक आ गई। सीडीओ ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने और हंगामा करते रहे बाद में सीडीओ द्वारा मुकदमा लिखवाने की बात कहने के बाद जैसे तैसे मामला शांत हो पाया।

आपको बता दे की सीडीओ विनय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में विकास भवन शामली के सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया था जिसमें जिले भर से किसान अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे थे और बारी-बारी से किसान अपनी समस्याओं को रख रहे थे। किसानो की समस्याओं को रखते हुए जब नंबर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल खाटयान का आया तो उन्होंने शुगर मिल पर बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान की समस्या सीडीओ साहब के सामने रखी और उसके बाद उन्होंने झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव मन्नूगढ़ में चल रहे सीमन कलेक्शन सेंटर की बात रखी ओर बताया की मन्नूगढ़ में पशुओं का एक सीमन कलेक्शन सेंटर संचालित किया जा रहा है जो की पूर्ण रूप से फर्जी है और जिसकी शिकायत वह पिछले कई महीनो से लगातार करते आ रहे हैं लेकिन उसके बावजूद सीमन कलेक्शन सेंटर पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है तो किसान दिवस में पहले से मौजूद सीमन कलेक्शन सेंटर के संचालक भड़क उठे और कपिल है खतियान के साथ बहस करने लगे और देखते ही देखते पूरे सभा कक्ष में हंगामा शुरू हो गया। किसान दिवस में पशुओं के सीमन कलेक्शन सेंटर के संचालक की मौजूदगी का किसानों ने विरोध किया और किसानों के दो गुट आमने सामने हो गए जिसमें एक गुट फर्जी सीमन कलेक्शन सेंटर को बंद कराए जाने की मांग कर रहा था तो वही दूसरा गुट फर्जी सीमन कलेक्शन सेंटर के संचालक के साथ खड़ा हो गया और दोनों गुटों के बीच जमकर बहस हुई देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई की बात मारपीट तक आ पहुंची लेकिन सीडीओ ने बीच बचाव करते हुए दोनों पक्षों को समझा बूझकर किसी तरीके से शांत किया। सीडीओ ने सख्त लहजे में कहा कि सब पर मुकदमा लिखवा दूंगा इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ इसी बीच सीडीओ ने सीमन कलेक्शन सेंटर के मालिक को फटकार लगाते हुए उसे किसान दिवस से बाहर जाने के लिए कहा। जब मामला शांत हो गया तो किसानों ने बात रखी की एक वह व्यक्ति जिस पर फर्जी सीमन कलेक्शन सेंटर चलाने का आरोप है वह किसान दिवस में आखिर कैसे पहुंचा और किसान दिवस में अधिकारियों के बीच हंगामा क्यों किया, अगर ऐसे ही जिसकी शिकायत होगी वह किसान दिवस में पहुंचेंगे तो फिर किसान दिवस आयोजित करने का क्या फायदा इस पर किसानों ने नाराजगी जाहिर की।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल खतियान ने कहा कि इसमें प्रशासन का फेलियर है और यह पिछले 4 महीने से मुद्दा चल रहा है और इसमें डीएम साहब ने एक कमेटी बनाई थी और कहा था कि अगर उसे पर लाइसेंस नहीं है तो उसके खिलाफ एफआईआर की जाए और आज वही यहां पर आ गया और इसमें हमारे साथी हैं धर्मेंद्र उन्होंने एक मुद्दा उठाया की फर्जी सीमन से पशुओं का ज्यादा नुकसान हो रहा है तो इसमें एक मुद्दा हमारे मोहित भाई ने भी उठाया कि इस मामले में पिछले चार महीने से एक जांच चल रही है उसमें भी अभी तक कुछ नहीं हुआ इसमें वह सेंटर वाले ही कहने लगे कि इसमें यह है वह है और अगर यहां पर जिसकी शिकायत होगी वही आने लगेंगे तो फिर बचेगा क्या। अगर वह लीगल है तो उसे परमिशन दे दी जाए और अगर वह इल्लीगल है तो उसे पर कार्यवाही की जाए हमारी तो यही मांग है। खाटयान ने कहा कि हम प्रशासन की अब तक की कार्यवाही से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है।

कपिल खाटयान ( प्रदेश उपाध्यक्ष भाकियू)

वह इस पूरे मामले पर सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक शिकायत हुई थी एक सीमन सेंटर की तथाकथित जो आप बात कर रहे हैं उसमें जांच कराई गई है उसमें वह सीमेंट तो ले सकते हैं लेकिन उसका जो बिजनेस है की बात है उसका उन्होंने अभी तक कोई लाइसेंस नहीं प्रस्तुत किया है। उन्होंने एक कागज दिया है की fpo में है और fpo में बताया गया है कि किसानो की आय वृद्धि में वह इस तरह से कम कर सकते हैं यह एफपीओ की ऐसी गाइडलाइन में है तो हम इसका परीक्षण कर रहे हैं यदि वह उसके अनुकूल पाया गया तो कोई बात नहीं अन्यथा फिर इस पर हम कार्यवाही करेंगे इसको मानते हुए कि यह गलत है मतलब इस तरह से इसमें कोई काम नहीं कर सकते यह हम मानेंगे। जांच मेरे पास आई है उसका परीक्षण कराया जा रहा है। लेकिन बात यह आ रही है कि यह क्या कोई इस तरीके से कम कर सकते हैं तो इसके लिए जांच हम देख रहे हैं और इसकी रिपोर्ट मेरे सामने आई हुई है।

विनय कुमार तिवारी (सीडीओ शामली )