दबंगो ने महिला पर जानलेवा हमला कर बेटी का किया अपहरण।

मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के गांव कपसाड़ में खेत पर जा रही महिला पर दबंगों ने धरदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया और उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है साथ ही अपह्रत लड़की और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई हैं।

मामला सरधना के गांव कपसाड़ का है। बताया गया कि सुबह करीब आठ बजे महिला सुनीता और उसकी बेटी खेत पर जा रही थीं। जैसे ही दोनों रजवाहे के नए पुल के पास पहुंचीं तो तभी गांव के ही पारस और सुनील अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ वहां आ गए। आरोप है कि आरोपियों ने नाबालिग को जबरन साथ ले जाने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर सुनीता के साथ गाली-गलौच की गई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए चाकुओं से सिर पर वार कर दिया गया।

हमले में सुनीता मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं जबकि आरोपी बेटी को अपहरण कर ले गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद गंभीर रूप से घायल हुई महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सरधना थाने में तहरीर दे दी है पुलिस ने लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

डॉ विपिन ताडा, एसएसपी मेरठ