स्ट्रीट डॉग के साथ बर्बरता , बच्चे को काटा तो कुत्ते को उतार दिया मौत के घाट

मेरठ में एक स्ट्रीट डॉग के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है । बच्चे को काटने से गुस्साए एक युवक ने कुत्ते को लाठी और डंडे से बुरी तरह पीटा जब कुत्ता अधमरा हो गया तो आरोपी ने कुत्ते के मुंह को ईंट से कुचल डाला । इसके बाद आरोपी ने कुत्ते को रस्सी से बांधकर उसे पूरे मोहल्ले में घुमाया । ये घिनौने कृत्य सीसीटीवी में कैद हो गया । स्थानीय लोगो ने आरोपी को जब रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी गाली गलौच और मारपीट की । ये घटना दो दिन पुरानी है लेकिन इससे जुड़ा सीसीटीवी अब सामने आया है और इस मामले का खुलासा हो सका है ।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है और मामले की पड़ताल में जुट गई है ।

ये मामला कंकरखेड़ा थाना इलाके का है । यहां एक स्ट्रीट डॉग ने बच्चे को काट लिया । जिससे गुस्साए चांद नाम के युवक ने क्रूरता की सारी हदें पार कर डाली । इस घटना से इलाके में लोगो में रोष है । आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है ।