जेठानी-देवरानी से छेड़छाड़ विरोध करने पर बैट से हमला करने का आरोप।

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर तीन में दो महिलाओं (जेठानी और देवरानी) से दूसरे संप्रदाय के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि महिलाओं ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए उनकी पिटाई करते हुए क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। आरोपी ने अपहरण कर धर्म परिवर्तन कराने की भी धमकी दी। सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

वहीं मामले की जानकारी लगने पर भाजपा नेताओं ने ब्रह्मपुरी थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद ही मामला शांत हुआ। वहीं दूसरे पक्ष ने नाम पूछकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी फैसल को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक कल देर शाम ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में रहने वालीं दो महिलाएं अपने बच्चों को ट्यूशन छोड़ने जा रहीं थीं। आरोप है कि इसी दौरान माधवपुरम निवासी फैसल ने एक महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला की देवरानी ने इसका विरोध जताया तो आरोपी ने उनकी पिटाई कर दी और अपहरण कर धर्म परिवर्तन कराने की धमकी दी। आरोप है कि उन्होंने शोर मचाया तो फैसल ने अपने दो भाइयों को मौके पर बुला लिया और क्रिकेट बैट से दोनों पर हमला कर दिया। महिलाओं की कमर और चेहरे पर गंभीर चोट आई है।
सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरी पुलिस ने मामले को शांत कराया।

वहीं मामले की जानकारी लगने पर भाजपा नेता दीपक शर्मा और अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद ही मामला शांत हुआ।

कीर्ति जोशी, पीड़ित के पड़ोसी

आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी मेरठ