बुर्का न पहनकर मायके जाना पत्नी को पड़ा भारी, नारज पति ने दो बच्चियों सहित उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश के जनपद शामली मे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां पर पत्नी द्वारा बुर्का न पहनकर मायके जाना उस समय भारी पड़ गया जब पति ने एक महीने बाद वापस घर लौटी पत्नी को गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया और जब उसकी दो बच्ची गोली की आवाज़ सुनकर रात में जाग गए तो उन्हें भी मौत की नींद सुला दिया और घर में प्लान के तहत खोदे गए करीब 6 फीट के गहरे खड्डे में दफना दिया। छह दिन बाद मंगलवार को पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या करना कबूल किया है। रात करीब दस बजे पुलिस घर में खुदाई करवा कर तीनों के शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। ट्रिपल मर्डर की इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

दरअसल आपको बता दे कि पूरा मामला थाना कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत का है जहाँ के निवासी फारुख पुत्र दाउद के पांच बच्चे हैं। वह अपने पिता दाऊद से अलग मकान में रह रहा था। फारुख की 32 वर्षीय पत्नी ताहिरा और दो बेटी आफरीन 12 वर्ष एवं छोटी सारीन 5 वर्ष दस दिसंबर से लापता थीं। शक होने पर मंगवार शाम को फारुख के पिता दाऊद ने पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस ने फारुख को हिरासत में लिया। पूछताछ में शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन बाद में सख्ती से पूछताछ में फारुख ने बताया कि उसकी पत्नी ताहिरा अक्सर उससे झगड़ती थी। वह अपने हिसाब से घर चलाना चाहती थी। इसी बात पर दस दिसंबर की रात में उसने तीन बच्चे दादा की तरफ भेज दिए, जबकि दोनों बेटियां वही पर सो रही थीं। तो उसने पत्नी को रात में चाय बनाने के बहाने से उठा लिया और जब वह आंगन में चली गई तो उसके पीछे से गोली मार दी गोली की आवाज सुनकर जब उसकी बड़ी बेटी उठ गई तो उसे भी उसने गोली मार दी और जब छोटी बेटी उठी तो उसका गला दबाकर उसकी भी हत्या कर दी। पुलिस ने जब फारुख से पूरे कहानी सुनी तो पुलिस भी चौंक गई और मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घर में बने गड्ढे की खुदई की गई तो वहीं से तीनों शव बरामद हुए। पुलिस ने मौके से आला काट ले तमंचा वह कारतूस भी बरामद की है जो की फारूक द्वारा करना से एक व्यक्ति से खरीदे गए थे। फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फारुख नेे पत्नी ताहिरा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों बेटियां जाग गई तो बेटी आफरीन की भी गोली माकर हत्या कर दी, जबकि छोटी बेटी सारीन को गला घोटकर मार डाला। एसपी ने बताया कि फारूक ने पहले से ही योजना बनाई थी क्योंकि उसकी पत्नी बिना बुर्का पहने अपने मायके चली गई थी तो यह उसी से आहत था उसे लगा कि उनकी बेइज्जती हो गई है तो तभी से उसने अपनी पत्नी की हत्या करने का मन बना लिया था और जब एक महीने बाद उसकी पत्नी घर से लौटी तो वह उसकी हत्या करने की फिराक में था और योजना बाद तरीके से उसने घर में शौचालय बनवाने के लिए सेफ्टी टैंक के लिए एक गड्ढा भी खुदवाया था और उसी गड्ढे में तीनों शो को दफनाया दिया था।पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर उसने तीनों के शवों को घर में गड्ढा खोदकर दबा दिया। इसके बाद पुलिस गढ़ीदौलत पहुंच गई और खुदाई शुरू कराई। रात करीब दस बजे तीनों के शव निकलवा लिए गए। एसपी का कहना है कि शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
एन पी सिंह (एसपी शामली )





