वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मेरठ द्वारा थाना मवाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया ।
अवगत कराना है कि आज दिनांक 19.11.2025 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मेरठ महोदय द्वारा थाना मवाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना परिसर का भौतिक अवलोकन किया, थाने में सफाई, सुरक्षा मानक और सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने थाने में रखे अभिलेखों और दस्तावेजों, ओ.आर., लंबित प्रकरणों, चालान, गिरफ्तारी रिकार्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण फाइलों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर, जांच की प्रगति, लंबित विवेचना और जनता की शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रियाओं का भी विस्तृत मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मवाना भी उपस्थित रहे ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों का व्यवस्थित रखरखाव, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण और अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान दें । उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ करे तथा जनता के हित में पुलिसिंग में पारदर्शिता बनाए रखे । इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाने में सुरक्षा उपायों, अपराध नियंत्रण, त्वरित गिरफ्तारी और न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया ।
निरीक्षण का उद्देश्य न केवल थाना की कार्यप्रणाली का आकलन करना था, बल्कि थाने में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आगामी वर्ष में प्रभावी और जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित करना भी है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए थाना मवाना में सुरक्षा, व्यवस्था और जनता की सेवा में सुधार के लिए आगामी समय में विशेष प्रयास किए जाएंगे।





