दिल्ली की स्पेशल टीम ने देवबंद में छापा मारकर हेल्पलाइन यूनिवर्सिटी के छात्र अमजद रजा को उठाया

दिल्ली ब्लास्ट से 46 दिन पहले लखनऊ की लेडी आतंकी डॉक्टर शाहीन सईद ने फरीदाबाद से 10 लाख की नई ब्रेजा कार खरीदी थी। उस वक्त उसका बॉयफ्रेंड, आतंकी मुजम्मिल शकील भी साथ था। मुजम्मिल वही है, जिसके पास से फरीदाबाद में विस्फोटक बरामद हुआ था।
25 सितंबर को कार खरीदने के बाद दोनों ने एजेंसी में सेलिब्रेशन किया। कर्मचारियों को मिठाई खिलाई थी। दोनों की ये तस्वीर पहली बार सामने आई है। शाहीन नकाब और हिजाब पहने है, जबकि मुजम्मिल लोअर और टी-शर्ट में नजर आ रहा है।
शाहीन ने कार अपने नाम से रजिस्टर कराई थी। एड्रेस फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी का दिया था। ब्लास्ट के 3 दिन बाद एजेंसियों को यही कार यूनिवर्सिटी की पार्किंग में पार्क मिली, जिसके बाद इसे कब्जे में ले लिया था।
दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी से अब तक 5 डॉक्टरों की एजेंसियां उठा चुकी है। सबसे पहले सहारनपुर के डॉ. आदिल को पकड़ा गया। फिर लखनऊ की रहने वाली डॉ. शाहीन सईद और उसके भाई परवेज को ATS ने गिरफ्तार किया।
इसके बाद कानपुर हृदय रोग संस्थान के डॉक्टर आरिफ को भी हिरासत में लिया। हापुड़ के प्राइवेट जीएस मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर फारूख (34) को एजेंसियों ने उठाया था। हालांकि, पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया।
दिल्ली ब्लास्ट के बाद एजेंसियां यूपी में लगातार छापेमारी कर रही है। सहारनपुर में पिछले 48 घंटों में एटीएस, IB और पुलिस ने कई जगह दबिश दी। मेडिकल कॉलेज, मदरसों और किराए के मकानों में रह रहे बाहरी छात्रों की जानकारी जुटाई। उनकी कॉल डिटेल और सोशल मीडिया एक्टिविटी की जांच की जा रही है। पिछले दिनों सहारनपुर के हॉस्पिटल v bros और हॉस्पिटल फेमस मेडिकेयर में जम्मू कश्मीर की कहानी खुफियां एजेंसियां एटीएस आईबी और जम्मू पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की थी आदिल के करीबी डॉक्टर बब्बर से भी कई घंटे तक पूछताछ हुई मैनेजर और डायरेक्टर एजेंसी के निशाने पर रहे 5 घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद एजेंसियां वापस लौट गई।


देवबंद में पुलिस ने किराएदारों के सत्यापन के लिए सोमवार को अभियान चलाया। पुलिस ने 100 से अधिक मकानों में जाकर किराएदारों से पूछताछ की। उनके डॉक्यूमेंट्स देखे। मोबाइल नंबर नोट किए। कौन कब आया, कितने दिन से रह रहा है?
दिल्ली की स्पेशल टीम ने मंगलवार को देवबंद में छापा मारकर फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी के छात्र अहमद रजा को उठाया है। छात्र को दिल्ली धमाके में मारा गया डॉ. उमर का करीबी बताया जा रहा है। रजा अल फलाह यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र है। कुछ दिन पहले ही यूनिवर्सिटी से देवबंद लौटा था। डॉ. आदिल अहमद की गिरफ्तारी और दिल्ली धमाके के बाद से आईबी, एटीएस, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और खुफिया एजेंसियां लगातार नेटवर्क खंगालने में जुटी हैं। जिले में रहते हुए डॉ. आदिल किनके संपर्क में रहता था और यहां कब-कब मिलता था। इसकी जांच चल रही है। उसके बाद से एक के बाद एक कड़ी जुड़ती जा रही है। मंगलवार को दिल्ली की स्पेशल टीम ने देवबंद के मोहल्ला पठानपुरा में छापा मारकर छात्र को हिरासत में लिया है।
छात्र फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। वह कई दिनों से यहां पर रह रहा था। जांच में छात्र का नाम सामने आया था। उसका डॉ. उमर से भी संपर्क होने का पता चला था। बताया जा रहा है कि उनके बीच व्हाट्सएप पर बातचीत होती थी। वह डॉ. आदिल और डॉ. मुजम्मिल के भी संपर्क में बताया जा रहा है। पूछताछ के लिए छात्र को टीम अपने साथ ले गई है। जिले में करीब 10 से ज्यादा कश्मीरी डॉक्टर भी खुफिया एजेंसी के निशाने पर है।
दिल्ली की स्पेशल टीम ने छात्र के मोबाइल को भी कब्जे में लिया है। इसमें कॉल डिटेल से लेकर फोटो, वीडियो की जांच होगी। किन नंबरों पर व्हाट्सअप चैटिंग की गई। इसकी भी जांच जाएगी। इसके अलावा छात्र किसके संपर्क में रहता था, वह भी पता लगेगा। पूछताछ के दौरान कई अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं।