मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत जनपद मेरठ पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ।

अवगत कराना है कि मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 12.11.2025 को पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति जनपद मेरठ श्री अवनीश कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद मेरठ के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीम, शक्ति दीदी एवं महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
जनपद के स्कूलों, कॉलेजों, मंदिरों, बाजारों, अस्पतालों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर चौपाल लगाकर बालिकाओं, छात्राओं एवं महिलाओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 181, 1076, 1930, 102, 108 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सरकार की महिला केंद्रित योजनाएं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बैंकिंग करेस्पोंडेंट सखी आदि के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को गुड टच-बैड टच, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, बाल श्रम तथा साइबर अपराध से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया गया तथा थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के संचालन की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
मिशन शक्ति अभियान (फेज 5.0) के अन्तर्गत जनपद मेरठ पुलिस की प्रमुख गतिविधियां-
1-थाना मुंडाली: मिशन शक्ति टीम ने थाने पर आई महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्र, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
2-थाना लोहियानगर: कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा द्वारा बालिकाओं को हेल्पलाइन (1090, 112, 1098, 1076, 181, 1930) की जानकारी दी गई।
3-थाना मवाना: नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज मटौरा में बालिकाओं को नारी सुरक्षा, पास्को एक्ट, साइबर अपराध व यातायात नियमों पर जागरूक किया गया, साथ ही सभी हेल्पलाइन नंबर बताए गए।
4-थाना नौचंदी: एंटी रोमियो टीम ने चौपाल लगाकर महिलाओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 और हेल्पलाइन नंबरों (112, 108, 1930, 1090) की जानकारी दी।
5-महिला थाना: आर.जी. इंटर कॉलेज में छात्राओं को विभिन्न महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
6-थाना खरखोदा: मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने सीएचसी में आशा वर्कर्स को मिशन शक्ति केंद्र और हेल्पलाइन (1090, 1098, 1930, 181) के बारे में बताया।